Dec 7, 2015

दैनिक भास्कर मुंबई के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह सड़क दुर्घटना में घायल


मुंबई में दैनिक भास्कर के फिल्म पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। उनके साथ यह हादसा उनके जौनपुर स्थित गांव के पास हुआ जहां वे अवकाश लेकर गये थे। बताते हैं कि धर्मेन्द्र सिंह एक दिसंबर को अपने गांव गये थे और वहां से वे बाईक से कहीं जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।



धर्मेन्द्र सिंह को तत्काल पास के पार्थ अस्पताल में भेजा गया जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनके पैर की हड़्डी पूरी तरह टूट चुकी है। उनका आपरेशन भी किया गया और पैर का प्लास्टर किया गया है। वे कुछ समय तक अस्पताल में रहेंगे। मुंबई के पत्रकारों ने धर्मेन्द्र सिंह के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। धर्मेंद्र सिंह मुंबई में बनी म्हाडा की पत्रकार कालोनी के सेक्रेटरी भी हैं।

No comments:

Post a Comment